कुरूद। यशोधरा राव मेघावाले का रायपुर स्थित निवास में निधन हो गया। वे कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के संस्थापक नेताओं में शामिल स्वर्गीय यशवंत राव मेघावाले की पत्नी थी और दीपक राव, प्रभात राव और प्रफुल्ल राव मेघा वाले की माता थी l उनका अंतिम संस्कार 12 जून को सुबह रायपुर स्थित मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया।








