धमतरी @ विश्वनाथ गुप्ता। धमतरी पुलिस ने जुआं सट्टा माफिया के खिलाफ मोर्चा सा खोल दिया था ,,कई निगरानी, सुदा जुआरी सट्टा माफिया पर कार्यवाई कर लगभग ,,जुआं पर बंद की मोहर लगा दी थी, लेकिन कार्यवाई का मौसम बदलते है। जुआरी फिर जंगलों की ओर लौटने लगे हैं फिर एक बार जंगल की बावन परी नाचने लगी है, बाहर से जुआरी देर रात बुलाए जा रहे और कुछ ही घंटो के जुए में लाखो का खेल समाप्त और फिर ढाबों में रंगीन पार्टी का आयोजन करने के बाद घर वापसी।
जानकारी के अनुसार 1000 हजार तक एंट्री और 10% नाल लिया जा रहा है उसके बाद जितने वाले को घर पहुंच सेवा। पुलिस विभाग ने इन पर नकेल कसने के लिए ,जुआं एक्ट के अलावा प्रतिबंधात्मक कार्यवाई कर कई जुआरियों को जेल तक भेजा ,, फिर भी जिस जुआं माफिया ने इस खेल में बड़ी रकम देख लिया है वो अब दूसरा काम करना ही नही।









