20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 102/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

थाना मगरलोड पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं सघन वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बोदल बाहरा स्थित घाट मंदिर के पास कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों डीहूराम लहरे, पकेश्वर लहरे को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो अलग-अलग 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेनों में कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 K 6320 कीमती 18,000/- रुपये को भी जप्त किया गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail