रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर के मांडभर्री जलाशय के सर्वेक्षण कार्य के लिए 93 लाख 92 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। सर्वेक्षण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रारंभ किया जायेगा। सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत योजना का पूर्णताः प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। योजना के तहत कार्य को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता, गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग, जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।








