धमतरी। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर का प्रकाशन किया जाकर प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का अवलोकन विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर अपना रोल नंबर एवं मोबाईल नंबर प्रविष्ट कर देख सकते हैं।
सहायक आयुक्त ने कहा है कि विद्यार्थी काउंसिलिंग के लिए विभागीय वेबसाईट का अवलोकन करते रहें, काउंसिलिंग की सूचना पृथक से विभागीय वेबसाईट पर अपलोड की जाएगी।







