रिसॉर्ट में युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिली लाश

राजनांदगांव।   जिले के  मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, वहां रात में तीन युवक और दो युवतियां रुकी हुई थीं, जो भिलाई के ही निवासी हैं। इसके अलावा तीन युवक और आए हुए थे, जो रायपुर के निवासी है। कुल मिलाकर रिसोर्ट में आठ लोग मौजूद थे।  मृतका मुस्कान बाथरूम में बहुत ही बुरी हालत में पाई गई थी।

दरअसल, गुरुवार सुबह मुस्कान तिवारी को गंभीर हालत में मनगट्टा क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवती अपने 7 साथियों के साथ रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी, लेकिन घटना के बाद उसके साथ आए लोग मौके पर फरार हो गए, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। बता दें कि, रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही जितने लोग वहां मौजूद थे उन सभी का अलग-अलग बयान भी लिया जा रहा है। फिलहाल, युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और मामले का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। यह भी बता दें कि, मृतका की पहचान भिलाई निवासी मुस्कान तिवारी (24) के रूप में हुई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment