आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 मवेशियों की मौत

धमतरी।  जिले के मगरलोड इलाके के डूमरपाली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 मवेशियों की असमय मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से कुल 40 मवेशियों की जान चली गई। मरने वाले पशुओं में 39 भेड़ें और 1 बकरी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी भेड़-बकरियां राजस्थान के पशुपालकों की थीं, जो अपने मवेशियों को चराने के लिए इस इलाके में आए हुए थे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment