धमतरी। जिले के कुरूद सिविल अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने कहा कि, बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने के लिए पल्स पोलियो अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नगरवासियों और सभी माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित केंद्रों में पहुंचाकर पोलियो की खुराक जरूर दिलाएं।
इस अवसर पर एल्डरमैन एवं विधायक प्रतिनिधि भानू चंद्राकर, बीएमओ हेमराज देवांगन, बीपीएम रोहित पांडे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।









