रायपुर। ग्राम नकटी के प्रभावित परिवारों का गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ है। नया रायपुर में शिफ्ट हुए परिवार इस छोटे से फ्लैट्स में रहना नहीं चाहते और अब वे ग्राम नकटी या उसके आसपास इलाके में ढाई डिसमिल जमीन तथा मुआवजा राशि की मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर प्रभावित परिवार बुधवार को कलेक्टोरेट का घेराव करते हुए मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
इस दौरान प्रशासन की ओर से परिवारों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और अपनी मांग मनवाने के लिए धरना जारी रखा। इधर शाम को सरकारी विभागों रखा। इधर शाम को सरकारी विभागों का ड्यूटी टाइम खत्म होने पर भी जब प्रदर्शनकारी मुख्य गेट से हटे नहीं, तो आनन-फानन में प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों को टाउन हॉल की तरफ पीछे के रास्ते से चुपके से कलेक्टोरेट परिसर से बाहर निकाला गया।









