नशा मुक्ति का संदेश लेकर धमतरी से काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने वाले समाजसेवी तुलसी राम साहू का एसपी धमतरी ने किया सम्मान

धमतरी। नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) से काठमांडू (नेपाल) तक साइकिल यात्रा कर समाज में जागरूकता का संदेश देने वाले समाजसेवी  तुलसी राम साहू का पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

तुलसी राम साहू ने अपनी संपूर्ण यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से आमजन को अवगत कराया तथा युवाओं एवं नागरिकों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके इस अनुकरणीय एवं समाजहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।साथ ही धमतरी पुलिस द्वारा संचालित नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आमजन को लगातार जागरूक करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर  तुलसी राम साहू ने पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी संवर्धन का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी को पक्षियों के सुरक्षित आश्रय के लिए कृत्रिम मिट्टी के घड़ेनुमा घोंसले भेंट किए। उन्होंने नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के संरक्षण हेतु ऐसे घोंसले लगाने की अपील की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी तथा  तुलसी राम साहू के सहयोगी श्री जगने भी उपस्थित रहे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment