कलेक्टर बंगले के पास लगी आग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात हुई तेज बारिश के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर के सरकारी बंगले के परिसर के पास आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

देर रात मौसम खराब होने और लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक परिसर के पास धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें भी नजर आने लगीं। इस दौरान इलाके में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कारणों से लोग वहां से दूर हटने लगे। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई, जिससे शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment