धमतरी। भखारा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार किया। आरोपियों से चाकू जप्त कर जेल भेजा गया।
थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए।
प्रथम प्रकरण में आरोपी नरेंद्र कुमार पटेल के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
द्वितीय प्रकरण में पुनः थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मनीष यादव अपने पास धारदार चाकू रखकर भिंडरवानी मुक्तिधाम के पास आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना भखारा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा तथा उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।









