कुरूद @ मुकेश कश्यप। रंगों के महापर्व होली की उमंग शुरू हो चुकी है। चारों तरह इसका उल्लास देखा जा रहा है। कुरूद बाजार में पर्व के पूर्व विभिन्न आकर्षक वस्तुओं से बाजार सज-धजकर तैयार है। इस बार एक से बढ़कर एक पिचकारी , रंग -गुलाल ,मुखौटा , बाली सहित मन को भाने वाली वस्तुएं लोगों का ध्यान खींच रही है।
इसी तरह इस उत्सव को आकर्षक बनाने नंगाड़े सहित अन्य वस्तुएं मन को भा रही है। रंगो का यह उत्सव शुकवार 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं होलिका दहन गुरुवार की रात्रि को होगा।इस बीच विभिन्न स्थानों पर फाग गीतों का उल्लास छाया हुआ है।
इसी तरह नगर में फाग मंडली घूम-घूम कर नृत्य कर परंपरा का निर्वहन कर रही है। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में होलिका दहन को लेकर तैयारी जारी है।इस तरह पूरे उत्साह के साथ लोग रंगों के इस महाउत्सव का इंतजार कर इसकी खुशियों में चार चांद लगाने को तैयार है।