तालाब में मिली युवती की पानी में तैरती  लाश

अभनपुर।  लखना में गुरुवार सुबह  तालाब में एक अज्ञात युवती की लाश पानी में तैरती मिली। इस,घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव को बाहर निकालकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही युवती की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास एकत्र हो गए। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि हत्या या किसी अन्य कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment