छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर

रायपुर। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को गुरुवार सुबह बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद विशेषज्ञ उपचार के लिए उन्हें दिल्ली-एनसीआर स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।

चिकित्सकों के मुताबिक प्रारंभिक जांच और एमआरआई रिपोर्ट में स्पाइन में फ्रैक्चर पाया गया है। इसी वजह से उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल भेजने का फैसला लिया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी दोबारा विस्तृत जांच होगी। इसके आधार पर विशेषज्ञ तय करेंगे कि इलाज दवाओं और आराम से संभव होगा या सर्जरी की आवश्यकता पड़ेगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment