धमतरी @ विश्वनाथ गुप्ता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला धमतरी की आवश्यक बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रभारी श्रीमती पुष्पलता चौहान एवं सह प्रभारी श्रीमती माधुरी साहू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव ने की।
बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र अभियान” के सफल संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। अभियान के अंतर्गत वीर सैनिक भाइयों के लिए रक्षासूत्र (राखी), प्रत्येक घर की पवित्र मिट्टी एवं सैनिकों के नाम स्नेह और सम्मान से भरे पत्र एकत्रित कर भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष अनिता यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा एवं कविता यादव ने अभियान की रूपरेखा एवं संगठनात्मक दायित्वों की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री बिथिका विश्वास, सभापति कौशिल्या देवागन, जिला प्रभारी पुष्पलता चौहान, सह प्रभारी माधुरी साहू, जिला अध्यक्ष अनिता यादव, जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा, जिला महामंत्री कविता यादव, जिला उपाध्यक्ष रूखमणी सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष संगीता जगताप, जिला मंत्री पवित्रा देवान, जिला मीडिया प्रभारी डॉली सोनी, सभी मंडलों की मंडल अध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमेन, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र अभियान” को सफल बनाने का संकल्प लिया।










