कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में कांग्रेस नेता एवं सरपंच पति प्रकाश सिंह कश्यप की लूट के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा तथा लूटी गई नगदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को ग्राम तुमाकला निवासी चोवाराम लोधी ने अपने परिचित भूषण पटेल और कांग्रेस नेता एवं सरपंच पति प्रकाश सिंह कश्यप के साथ शंकराचार्य अस्पताल जा रहे थे। देर रात करीब दो बजे जब तीनों दुर्ग-धमधा रोड स्थित जय गजानंद ट्रक श्रृंगार के सामने पहुंचे, तभी काले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया। आरोपियों ने पहले मामूली बात को लेकर विवाद शुरू किया और कुछ ही देर में उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने डंडों से हमला करते हुए प्रकाश सिंह कश्यप का मोबाइल फोन और नगदी लूटने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में प्रकाश सिंह कश्यप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान अन्य आरोपियों ने चोवाराम लोधी और उनके साथी भूषण पटेल के साथ भी मारपीट की तथा उनके पास मौजूद लगभग चार हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी धमधा की ओर फरार हो गए।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment