रायपुर। आईपीएस अरुणदेव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। अभी तक वह राज्य के प्रभारी DGP थे। उनके स्थायी नियुक्ति का आदेश शनिवार को गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने जारी किया। वह करीब 17 महीने तक राज्य के प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। अब उन्हें स्थायी नियुक्ति की गई है।








