धमतरी। जिले में शनिवार को आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं अंधड़ ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया।
जिले के अंतिम छोर वनांचल क्षेत्र रिसगांव में एक विशाल नीम का पेड़ एक मकान में गिर गया। इस दौरान घर में एक महिला मौजूद थी, जो बाल बाल बच गई। वहीं पेड़ गिरने से घर के पास खड़ी ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं खरीदी केंद्र परिसर में बने चबूतरे का शेड भी तेज हवा में उड़ गया।








