धमतरी। एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध भखारा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ग्राम कोपेडीह में दबिश देकर कच्ची महुआ शराब के साथ 5 आरोपी को गिरफ्तार किया। तीन प्रकरणों में 210 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया ।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
भखारा पुलिस ने आरोपी गोवर्धन चंदेल निवासी कोपेडीह, थाना भखारा के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब जप्त किया। इसी प्रकार पुलिस ने आरोपी अशोक माथुर, संदीप कुमार माथुर, सुनील कुमार माथुर के कब्जे से 110 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ जप्त किया।
पुलिस ने आरोपी राम कुमार माथुर के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब जप्त किया।
इस प्रकार तीनों प्रकरणों में 05 आरोपियों से 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, कुल कीमत 21,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।









