धमतरी। एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 मोटरसाइकिलों में परिवहन की जा रही 373 पौवा अवैध शराब जब्त किया है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र.205/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिलों में कुछ व्यक्ति बोरी में अवैध शराब भरकर हटकेशर शराब भट्ठी की ओर से रत्नाबांधा की तरफ परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रत्नाबांधा-हटकेशर शराब भट्ठी रोड के पास घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान भानुप्रताप ध्रुव के कब्जे से 100 नग देशी प्लेन एवं 85 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.84 बल्क लीटर, कीमत 16,500/-रूपये तथा हेमन्त ग्वाल के कब्जे से 85 नग देशी प्लेन एवं 103 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.30 बल्क लीटर, कीमत 17,100/-रूपये बरामद हुई।
शराब परिवहन में प्रयुक्त Honda Shine मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AC 4065 एवं CG 05 AE 7918, प्रत्येक की अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये सहित कुल 1,33,600/-रूपये का मशरूका जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
(01) महेश लछवानी निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड धमतरी, हाल धरम नगर कॉलोनी अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।
(02) भानुप्रताप ध्रुव निवासी सांकरा वार्ड क्रमांक 04, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।
(03) मनीष जोशी निवासी लालबगीचा, हनुमान मंदिर के पास, धमतरी।
(04) हेमन्त ग्वाल निवासी सुभाष नगर, खम्भनबाड़ी, धमतरी।









