युवाओं के लिए बड़ा अवसर, छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और पैक्स में 1360 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सहकारिता क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। प्रदेश के पांच सहकारी बैंक क्षेत्रों में कुल 1360 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इनमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के 198 पद और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) में 1162 समिति प्रबंधक के पद शामिल हैं।

क्षेत्रवार देखा जाए तो रायपुर में सबसे अधिक 508 पद, बिलासपुर में 444, बस्तर-जगदलपुर में 187, दुर्ग-राजनांदगांव में 154 और रायगढ़ क्षेत्र में 67 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।

पैक्स में 1162 समिति प्रबंधकों की नियुक्ति

सहकारी क्षेत्र की जमीनी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पैक्स में समिति प्रबंधकों के पद भरे जाएंगे। कुल 1162 पदों में से 596 पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि 566 पद सीमित चयन प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाएंगे।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में स्वीकृत 198 पदों में विभिन्न श्रेणी के पद शामिल हैं। इनमें उप प्रबंधक, प्रोग्रामर, सहायक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, सहायक प्रोग्रामर और सामान्य सहायक जैसे पद शामिल हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment