20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा किसानों को और अधिक आर्थिक लाभ प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक पहल-कृषक राजेन्द्र साहू

अब बिचौलियों, कोचियों या दलालों के पास कम कीमत में धान बेचने की मजबूरी से किसानों को मिलेगी आजादी

धमतरी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माटीपुत्रों के फसल की पूरी कीमत देने हेतु प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा से जिले के किसानों में काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारा राज्य कृषि प्रधान है और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मेहनतकश किसान हैं। सरकार ने कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने और खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के किसानों का ऋण माफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना संचालित कर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की है। साथ ही किसानों को इनपुट सब्सिडी का लाभ भी दिया जा रहा हैं।
धमतरी के ग्राम सोरम के किसान श्री राजेन्द्र साहू ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कृषि को लाभप्रद बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की है और अब समर्थन मूल्य पर 15 क्विंटल धान के स्थान पर 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर किसानों को और अधिक आर्थिक लाभ प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक पहल की है। श्री साहू ने बताया कि उनके पास 10 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे वर्षों से खेती करते आ रहे है। पूर्व में वे अपनी उपज में से सिर्फ 150 क्विंटल धान समिति में बेच पाते थे और बाकी फसल को मजबूरी में बिचौलियों, कोचियो या दलालों के पास कम कीमत में बेचते थे, जिससे उन्हें उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पाता था और आर्थिक नुकसान होता था। अब मुख्यमंत्री की इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद वह 200 क्विंटल धान समिति में बेच सकेगा, जिससे उसकी उपज का पूरा दाम मिल पायेगा। उन्हांने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा किसानों का ऋण माफ किया गया था, जिसमें उसका 2 लाख का ऋण और 12 हजार रूपये का सिंचाई कर भी माफ हुआ था। कृषक श्री साहू ने बताया कि अब भूपेश सरकार द्वारा फसल का सही दाम देने से प्रदेश के अन्य किसान शासन की इन योजनाओं से प्रभावित होकर अब आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। श्री साहू की तरह ही किसान श्री डोरेलाल गंजीर और श्री अर्जुन राम साहू अब प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में योजनाएं संचालित करने एवं 15 क्विंटल के स्थान पर 20 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रारंभ करने के लिए उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Notifications