धमतरी। नगरसेना धमतरी में पदस्थ होमगार्ड मदनलाल सिन्हा को सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में महामहिम राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना धमतरी श्री एस.के.शुक्ला ने बताया कि श्री सिन्हा वर्ष 1984 से होमगार्ड के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, चुनाव, बाढ़ बचाव सहित विभिन्न स्थानों पर लगी ड्यूटी का निर्वहन बखूबी निभाया। अपने ड्यूटी के दौरान उन्होंने हमेशा अनुशासन और लगनशीलता का परिचय दिया है। पदक प्राप्त होने महानिदेशक, होमगार्ड एवं फायर सर्विस श्री अरूणदेव गौतम द्वारा श्री सिन्हा को बधाई दी गई।
Dhamtari : तीन अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार
Hamar Dhamtari
शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 पौवा शराब जब्त
Hamar Dhamtari
इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली
Hamar Dhamtari