धमतरी। मोबाईल फोन से थाना प्रभारी रूद्री को सूचना मिली कि कोई अज्ञात महिला गंगरेल अंगार मोती मंदिर के पास जगंल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी रूद्री द्वारा तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग मौके पर भेजकर आस पास के आम लोगों द्वारा उक्त महिला का पतासाजी कर 108 एम्बुलेंश के माध्यम से जिला अस्पताल धमतरी भिजवाया गया। बाद उक्त महिला के पास रखे मोबाईल फोन के माध्यम से परिजन को भी सूचित कर जिला अस्पताल पहुचने बताया गया।
उक्त महिला के पुत्र हर्ष साहु जिला-बलोद को थाना बुलाकर उक्त महिला का नाम पता पुछकर उसका सामान पर्स एंव मोबाईल फोन को उसके बेटे हर्ष साहू के सपुर्द में दिया गया।
रूद्री थाना द्वारा उनकी मॉ को तत्काल हॉस्पिटल भेजकर जान बचाने के लिए उनके बेटे हर्ष द्वारा रूद्री पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए रूद्री पुलिस की प्रशंसा किया गया।
Dhamtari : तीन अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार
Hamar Dhamtari
शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 पौवा शराब जब्त
Hamar Dhamtari
इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली
Hamar Dhamtari