mahasamund : सुशासन दिवस पर जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को मिला 2 साल का बोनस राशि 352 करोड़ रुपए

वर्ष 2014-15 एवम 2015-16 में कुल उपार्जित धान 1 करोड़ 17 लाख 33 हजार 995 क्विंटल धान का मिला बोनस राशि
सीधे किसानों के खाते में हुआ राशि अंतरित, किसानों के चेहरे खिले
मुख्यमंत्री ने सोरिद के किसान रोमपाल चंद्राकर से संवाद किया। रोमपाल ने दिया धन्यवाद

महासमुन्द। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर राष्ट्र सहित पूरे राज्य में सुशासन दिवस मनाया जा जा रहा है। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा बकाया 2 वर्षों का धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का वितरण सीधे किसानों के खाते में किया गया। जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को 352 करोड रुपए की राशि उनके खातों में सीधे अंतरित किए गए। इस अवसर पर महासमुंद कृषि उपज मंडी प्रांगण में कार्य का आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने किसानों को बधाई देते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज वास्तव में सुशासन का दिवस है। राज्य के किसानों को आज धान का बकाया बोनस राशि सीधे उनके खाते में जारी किया गया। आज प्रधानमन्त्री श्री मोदी की गारंटी का एक और संकल्प पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी संकल्प पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि आज सुशासन दिवस पर जिले के 1 लाख 72 हजार 366 किसानों को मिला 2 साल का बोनस राशि 352 करोड़ रुपए मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग के कारण ही सरकार बनी है। श्री सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती को राज्य सरकार सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।


राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णू देव साय ने आज बोनस राशि जारी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बोनस का वितरण किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ग्राम सोरिद के किसान श्री रोमपाल चंद्राकार से सीधा संवाद किया। रोमपाल ने बताया कि उन्होंने सोचा नहीं था कि आज उन्हें 2 साल का बोनस मिलेगा। लेकिन आपने बोनस दे दिया।इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। रोमपाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे सीमांत किसान है ।उनका ढाई एकड़ खेत है जिसमे वे धान बोते हैं। उन्हें आज 23 हजार 280 रुपए मिला। उनका कहना है की वे इस राशि का खेत के सुधार में उपयोग करेंगे और अपनी नातिन के लिए सायकल खरीदेंगे।


वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से महासमुंद सहित विकासखंडों में मुख्य अतिथि सहित, जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित जिले के किसान भी जुड़े थे। मंडी परिसर पिटीयाझर में आयोजित समारोह में विधायक व मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा,चंद्रहास चंद्राकार, पवन पटेल, संदीप दीवान, मोती साहू, येतराम साहू, देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, राकेश चंद्राकर, सुधा साहू, सतपाल सिंह पाली, विष्णु चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, एस डी एम श्री उमेश साहू, सी एम ओ टामसन रात्रे सहित बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद थे।

Leave a Comment

Notifications