धमतरी @ विश्वनाथ गुप्ता। धमतरी जिले में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यातायात जागरूक कार्यक्रम चलाया जा रहा जो पूरे महीने चलना है
उसी कार्यक्रम को सार्थक बनाने रूद्री रोड स्थित भव्य ब्रिलियंट एकेडमी के बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों में कुछ यातायात संबंधित नियम फॉलो बोर्ड की तकती ले कर आने जाने वाले लोगों को जागरूक करते दिखे कि यातायात नियम आपकी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करती है दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लोगों को यातायात नियम का सही से ज्ञान न होना और गलत तरीके से या नशे में गाड़ी चलाने से होता है जो आपके और आपके परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
वही स्कूल के डायरेक्टर श्री रितेश साहू ने बताया की यातायात नियम लोगो के लिए फॉलो करना जरूरी और बच्चो को भी इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है जिसके तहत आज यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पेट्रोलिंग पर जा रहे रूद्री थाना प्रभारी ने भी यह दृश्य देखा की बच्चे रोड पर खड़े हो लोगों को यातायात नियम के लिए जागरूक कर रहे है तो उन्होंने भी रुक कर स्कूली बच्चों का उत्साह वर्धन किया। बच्चो सहित स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाए रोड़ पर कारकर्म में शामिल थे।