अंबेडकर प्रतिमा के सामने युवक की मिली लाश

अभनपुर। अभनपुर के ब्लॉक कॉलोनी स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि की। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टर ने मौत का कारण अटैक बताया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विकास साहू (40), पिता तिहारु साहू, निवासी ग्राम पिपरोद, गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास साहू तीन दिन पहले घर से निकला था और रायपुर में ड्राइवरी का काम करता था।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment