धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, धमतरी के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा गार्ड/नाइट गार्ड (अनुसूचित जनजाति) के कुल एक पद पर महिला सेवा प्रदाता की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार आयोजित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 11 सितंबर 2026 को जिला मिशन सशक्तिकरण केंद्र (हब), कैंटीन के पास, कंपोजिट बिल्डिंग, धमतरी में पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। सखी वन स्टॉप सेंटर में नियुक्ति के लिए आयोजित इस साक्षात्कार में अभ्यर्थियों की योग्यता एवं निर्धारित मापदंडों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थी की सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर चयन सूची देख सकते हैं।







