राज्य निर्वाचन आयुक्तों का सम्मेलन आज से, निर्वाचन के विभिन्न पहलुओं पर करेंगे विचार-विमर्श

रायपुर। 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आयोजन 16 एवं 17 सितंबर को नवा रायपुर अटल नगर में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है।

देशभर से विभिन्न राज्यों के पधारे राज्य निर्वाचन आयुक्तगण इस सम्मेलन में स्थानीय लोकतंत्र विशेषकर त्रिस्तरीय पंचायतों व नगरीय निकायों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी, विश्वसनीय एवं सहभागी बनाने के लिए निर्वाचन के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

सम्मेलन में लोकतांत्रिक निर्वाचन विषय से जुड़े प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी, अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे।

अजय सिंह ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, हैदराबाद एवं भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड, बेंगलूरु के ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के विषय विशेषज्ञ भी सम्मेलन में अपने संस्थानों की अद्यतन तकनीकी जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment