Dhamtari: कृषकों की समस्याओं को लेकर 10 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

धमतरी। भारतीय किसान संघ धमतरी जिले द्वारा प्रदेशव्यापी कृषक समस्याओं को लेकर राज्य के पूरे तहसीलों में एक साथ भारतीय किसान संघ प्रदेश द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।  धमतरी जिले के धमतरी कुरूद मगर लोड भखारा नगरी तहसीलों में किसानो की 10 मांग के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रथम बिंदु गांव पूरे प्रदेश में गवर्नर योजना पर प्रस्ताव पारित कर जी राम जी योजना को गांव संरक्षण एवं गांव संवर्धन से जोड़ा जाए। धान खरीदी 2022-23 की 1700 करोड़ का बकाया बोनस किसानों को प्रदान किया जाए। प्रतिवर्ष धान का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार के जवाब बढ़ाया जाता है विगत दो वर्षों एवं इस वर्ष का समर्थन मूल्य में जितना बड़ा हुआ है उसे राशि को जोड़ कर दिया जाए। धान की खरीदी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक किया जाए धान के प्रति बोरी कांटा 40 किलो 700 ग्राम प्रत्येक समिति पर अंकित किया जाए।

विगत वर्ष आंदोलन में कैबिनेट मंत्री  गजेंद्र यादव  द्वारा घोषणा के बाद भी सोसाइटियों में खरीदी को चस्पा  नहीं किया गया। एग्री स्टेक से किसानों को बहुत सारे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है सभी खातेदारों की अनिवार्य पंजीयन व्यवस्था शिथिल किया जावे धान खरीदी पर टोकन 5 एकड़ तक एक बार लघु एवं सीमांत कृषक को 15 एकड़ तक तीन टोकन बड़े किसानों को पांच टोकन तक व्यवस्था किया जाए। पोर्टल में 5 एकड़ तक लघु एवं सीमांत कृषक पहले प्राथमिकता दिया जाए विद्युत विभाग निजीकरण पर रोक लगाया जावे बाजार में डुप्लीकेट खाद बीज दवाई एवं अधिक मूल्य पर विक्रय पर अंकुश किया जावे किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण भारतीय एग्रो इकोनामिक रिसर्च सेंटर जारी किए गए उदयपुर डिक्लेरेशन के अनुसार बाजार मूल्य पर चार गुना किसानों को भुगतान किया जाए।
उक्त कृषक समस्याओं के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायाब तहसीलदार  क्षेत्रपाल चंद्राकर को सौंपा गया। जिसमें भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष लाला राम चंद्राकर, सिंधु बैस, हिमेंद्र साहू, ठाकुर राम साहू, शत्रुघ्न साहू, उत्तम साहू, गजाधर यादव, भूनु साहू, प्रदीप चंद्राकर, टीकाराम, राजकुमार, रामकुमार सिन्हा, रामेश्वर, संतराम साहू, गोपाल चंद्राकर, जगदीश चंद्राकर, परदेसी राम, डोमन, संजय साहू उपस्थित रहे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment