स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, विभिन्न राज्यों की चुनावी राजनीति में उतरने की तैयारी

रायपुर। स्वाभिमान पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रायपुर में शुरू हो गई है। बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित बैठक में पार्टी की आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा पर मंथन किया जा रहा है। बैठक का समापन 20 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बल्देवराज सूद के संबोधन के साथ होगा।

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से पहले 18 सितंबर को पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई थी। इसके बाद अब राष्ट्रीय कार्यसमिति में देश की मौजूदा सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों, आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हो रही है।

पार्टी ने आने वाले समय में विभिन्न राज्यों की चुनावी राजनीति में सक्रिय रूप से उतरने की तैयारी की है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि वह देश में कांग्रेस, भाजपा, सपा, टीएमसी और बसपा जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच खुद को एक विकल्प के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेगी।

हालांकि, पार्टी का चुनावी विस्तार और प्रभाव किस स्तर तक पहुंचेगा, यह आगामी चुनावों में उसके संगठन और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment