करंट लगने से किशोर की मौत

जगदलपुर। शहर के संजय मार्केट में शनिवार सुबह दोसा सेंटर चलाने वाले  किशोर की  करंट लगने के बाद मौत हो गई। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किशोर को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
जानकारी के मुताबिक, किशोर रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे संजय मार्केट में अपना दोसा सेंटर खोलने पहुंचा था। दुकान पर पहुंचने के बाद उसने साफ-सफाई की और रोजमर्रा के काम में जुट गया। इसी दौरान वह अपने ठेले के ऊपर चढ़कर वहां लगी झिल्ली को ठीक करने लगा।  झिल्ली ठीक करते समय किशोर अचानक बिजली के कटे तार के संपर्क में आ गया। तार में करंट होने के कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह करंट की चपेट में आ गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी तत्काल कुछ समझ नहीं सके। कुछ ही देर बाद लोगों की नजर किशोर पर पड़ी तो बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और किशोर के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। किशोर की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी संजय मार्केट पहुंची।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment