mahasamund: दिव्यांग बच्चों ने चित्रों में उकेरे अपने सपनों का भारत

महासमुंदसमाज कल्याण विभाग जिला महासमुंद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘‘मेरे सपनों का भारत’’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बहुदिव्यांग विशेष विद्यालय महासमुंद सहित स्वैच्छिक संस्था फॉर्चून फाउंडेशन नेत्रहीन विशेष विद्यालय करमापटपर बागबाहरा, उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय सरायपाली तथा आशा मनोविकास केन्द्र घरौंदा नयापारा महासमुंद में अध्ययनरत बहुदिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत-2047 और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में स्वच्छता, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत की परिकल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थाओं के कर्मचारियों एवं बहुदिव्यांग बच्चों द्वारा नशामुक्त भारत अभियान एवं अटल अभ्युदय योजना के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ भी ली गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment