Dhamtari : ग्राम हंकारा में किया गया साहू समाज भवन में शेड निर्माण का भूमिपूजन

धमतरी…. धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंकारा में साहू समाज भवन परिसर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना साहू के करकमलों से विधिवत वैदिक उच्चारणों के साथ पूजा अर्चना से  हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  धनेश्वरी साहू, पूर्व जनपद सदस्य  जागेश्वरी साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

भूमिपूजन के पश्चात मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  रंजना  साहू ने कहा कि समाज भवन किसी भी समाज की सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है, यहां होने वाले धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। शेड निर्माण से समाजजनों को कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधाएं मिलेंगी और भवन का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि समाजजनों की एकजुटता, सहभागिता और आपसी सहयोग से होती है। साहू समाज हमेशा सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य के लिए समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह भवन आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा।

रंजना साहू ने आगे कहा कि गांव और समाज का विकास तभी सार्थक होता है, जब विकास कार्यों में जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग जुड़ा हो। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में निरंतर कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने शेड निर्माण कार्य के लिए साहू समाज के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment