Dhamtari: एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही पर समिति प्रबंधक से मांगा गया स्पष्टीकरण

धमतरी। जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 23 सितंबर को ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिंगपुर, विकासखंड मगरलोड के निरीक्षण के दौरान एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति प्रबंधक द्वारा पंजीयन कार्य की प्रगति के संबंध में स्पष्ट एवं संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सहकारिता विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है।

उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला धमतरी द्वारा समिति प्रबंधक को इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि एग्रीस्टेक पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होना तथा निरीक्षण के दौरान संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाना कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही को प्रदर्शित करता है।

समिति प्रबंधक को 25 सितंबर 2026 तक अपना लिखित स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में सोसायटी कर्मचारी सेवा नियम, 2018 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित समिति प्रबंधक की होगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment