नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए देशभर में 24 नेताओं को नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 24 सितंबर को जारी नियुक्ति सूची में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), प्रदेश महामंत्री (संगठन), प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) और संगठक के पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इस फेरबदल में शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अलग-अलग राज्यों में प्रदेश महामंत्री (संगठन) के तौर पर कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पवन साय लंबे समय से छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।












