रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बार राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया। ठगों ने नेता के करीबियों को मैसेज भेजकर पैसे मांगे।
राज्यसभा सांसद फूलो देवी का वॉट्सऐप बुधवार को हैक हो गया। ठग ने उनके नाम से महिला कांग्रेस नेता को मैसेज भेजा। मैसेज में 65 हजार रुपये की मांग की गई थी। ठग ने लिखा कि दो घंटे में पैसे वापस कर दिए जाएंगे। शक होने पर महिला नेता ने सीधे सांसद को फोन किया।
सांसद फूलो देवी ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने कोंडागांव पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। सांसद ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा कि किसी भी पैसे के मैसेज पर भरोसा न करें।









