कुरुद में दो स्थानों पर पुलिस की दबिश, 3 नशीली दवा तस्कर गिरफ्तार, 988 नशीले कैप्सूल जब्त

धमतरी। कुरुद में दो स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने 3 नशीली दवा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपियों से  988  नशीले कैप्सूल, बिक्री की नगदी एवं 3 मोबाइल फोन सहित कुल 27,243 रूपये की सामग्री जब्त की है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

उमरदा विशाखापटनम ओवरब्रिज के पास कार्यवाही 

24 सितंबर  को मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमरदा विशाखापटनम ओवरब्रिज के पास कुछ व्यक्ति नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर कुरुद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों कार्तिक कोसिरिया,  पंकज पटेल को नशीली कैप्सूल की बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों से 613 नग नशीले कैप्सूल – कीमत 4,904 रूपये, बिक्री की नगदी — 1,050 रूपये, 02 मोबाइल फोन — कीमत 10,000 रूपये जब्त किया गया। इस मामले में थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 315/26, धारा 22(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

ग्राम भरदा ओवरब्रिज के नीचे कार्यवाही
इसी क्रम में कुरुद पुलिस टीम ने ग्राम भरदा ओवरब्रिज के नीचे चाय दुकान के पास दबिश देकर आरोपी गुलशन साहू को नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा। आरोपी से  375 नशीले कैप्सूल — कीमत 4,289 रूपये,  बिक्री की नगदी — 1,000 रूपये, 1 मोबाइल फोन — कीमत 6,000 रूपये जब्त किया गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment