धमतरी । धमतरी के एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से 3.08 ग्राम चिट्टा सहित 71,600 रूपये का मशरूका किया जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एकलव्य स्टेडियम के पास अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी विवेक नरसिंग दानी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 3.08 ग्राम मादक पदार्थ ‘चिट्टा’, अनुमानित कीमत 61,600 रूपये, तथा 1 मोबाइल फोन, कीमत करीब 10,000 रूपये, बरामद किया गया। कुल 71,600/-रूपये का मशरूका जब्त किया गया।









