धमतरी। अगामी वर्षा एवं बांधो में पानी की आवक को देखते हुए बांधो का जलस्तर बढ़ने से गंगरेल बांध से 251000cusec पानी छोड़ा जा रहा है। रुद्री बैराज से 4000क्यूसेक नहर में छोड़ा जा रहा है। महानदी में 247000 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है, जिसे आगे और बढ़ाया जा सकता है। सोढ़ुर जलाशय से नदी में 27024 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दुधावा जलाशय से नदी मे25492 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मुरूमसिल्ली जलाशय से नदी 11472 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
जिला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील
नदी में पानी छोड़ने से नदी में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। अतः महानदी के किनारे बसें सभी गांवों में अर्लट जारी किया जाता है। नदी नाले एवं जल भराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाये। अनावश्यक रूप से नदी नाले पार न करें। आवश्यकता पड़ने पर चिन्हांकित ऊंचे स्थानों में चले जाएं और सुरक्षित रहे।
धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति
गंगरेल जलाशय
96.54% आवक 177006 क्यूसेक
मुरूमसिल्ली जलाशय
99.10% आवक 15207क्यूसेक
दुधावा जलाशय
100% आवक 44595 क्यूसेक
सोढ़ुर जलाशय
87.74% आवक 28726क्यूसेक









