बालोद में पिकअप और ट्रक में भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

बालोद।   बालोद में शुक्रवार को मरकाटोला घाट के पास डीजे से बंधी पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर ही पलट गई, जबकि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को नेशनल हाइवे के मरकाटोला घाटी पर डीजे से बंधी पिकअप खड़ी हुई थी, इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी. पिकअप में करीब 10 युवक सवार थे. तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में पिकअप सवार युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

भीषण हादसे में 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं अन्य  युवकों का इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment