कुरूद में बाढ़ का संकट गहराते ही प्रशासन अलर्ट, SDRF ने 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

कुरूद। कुरूद में बाढ़ का संकट गहराते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। नारी में बाढ़ से फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए तहसीलदार सूरज बंछोर के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम रायपुर से SDRF को लेकर नारी पहुंची। अभियान में 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

नारी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसीलदार सूरज बंछोर ने राहत-बचाव कार्य का नेतृत्व किया। उनके साथ नायब तहसीलदार रामकुमार सिन्हा और राजस्व अमला भी मौके पर मौजूद रहा। स्थिति को देखते हुए रायपुर से SDRF की टीम बुलाई गई। इसके बाद SDRF और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाढ़ में फंसे 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसी बीच SDM नभ सिंह कोसले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। SDM ने अधिकारियों और बचाव दल से रेस्क्यू की जानकारी ली। वहीं प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment