धमतरी। छत्तीसगढ़ के कई जिलों तीन दिनों से हुए तेज बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, कहीं गांव में बाढ़ जैसे हालात दिखे तो कहीं नदियों में पुल के ऊपर पानी बहने से रास्ते बंद हो गए, कहीं रास्ते में पेड़ गिरे तो कहीं दो दर्जन से अधिक घरों में घुटने तक पानी भर गया, वहीं बारिश और बाढ़ के बीच धमतरी से दो लोगों की लापता होने की जानकारी मिल रही है, बताया जा रहा है कि यहां फारेस्ट विभाग के रिटायर्ड बाबू और सातवी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा लापता पानी में बहने की ख़बर है,मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शूरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पहला मामला सिहावा थाना इलाके के ग्राम सिरसिदा का है,बताया जा रहा है कि यहां वन विभाग से साल 2023 में सेवानिवृत्त वायरलेस ऑपरेटर बाबूलाल साहू उम्र 65 वर्ष देर रात अपने घर में मौजूद था,लेकिन सुबह परिजनों नेउठकर देखा तो उनका कहीं पता नहीं चला,ऐसे उन्हें आसपास में तलाश किया गया।इस दौरान उनका मोबाईल और सॉल बालका नदी के किनारे जबकि डंडा और टॉवेल नदी के पास सीढ़ी में पड़ा हुआ मिला है, जिससे आशंका है कि वह नदी में बाढ़ होने के कारण पानी के तेज बहाव में बह गया होगा। बताया जा रहा है कि बाबूलाल साहू पैरालाईज थे लेकिन उनके स्वास्थ्य में तेज़ी से सुधार हो रहा था, वह खुद से डंडे के सहारे चल फिर लेता था।
वहीं दूसरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा की बताई जा रही है, जहां कक्षा सातवी में पढ़ने वाली 14 वर्ष छात्रा तराना निषाद पिता उदे राम निषाद सुबह नदी के तरफ गई थी,उसी मेघा पेट्रोल पंप के नाले के तेज बहने की खबर है, हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लापता बच्ची की तलाश में जुटे हुए है।









