sports news …. एशियन गेम्स 2026 में भारत (India)ने कबड्डी में इतिहास रच दिया। शनिवार को एक ही दिन भारतीय महिला और पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर दोनों स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए।
पहले महिला टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड जीता और इसके कुछ घंटे बाद पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। पुरुष टीम की यह जीत एशियन गेम्स में भारत का नौवां पुरुष कबड्डी गोल्ड है।
पुरुषों के फाइनल में मुकाबला शुरुआत से ही कड़ा रहा। ईरान ने पहले हाफ के आखिरी हिस्से में बढ़त बना ली थी और ब्रेक तक स्कोर 18-17 ईरान के पक्ष में था।
दूसरे हाफ में स्कोर 21-21 से बराबर होने के बाद भारत ने बढ़त बनानी शुरू की। आखिरी मिनटों में भारतीय डिफेंस ने ईरान को वापसी का मौका नहीं दिया और भारत ने मुकाबला 40-34 से अपने नाम कर लिया।








