Dhamtari : गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, डूबकर नाबालिग की मौत

धमतरी। केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकाडोना से दर्दनाक घटना सामने आई है. 15 वर्षीय हिमांशु कुमार गणेश विसर्जन के लिए आज सुबह माकाडोना नाला गया था. इसी दौरान वह नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गया. मौके पर हड़कंप मच गया. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची.

उन्होंने नालाबिग की तलाश की लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. काफी देर छानबीन के बाद कुछ दूर पर नाबालिग का शव बरामद कर लिया गया. पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment