मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को तीसरी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1000 अंक और निफ्टी लगभग 300 अंक टूट गया। यह लगातार आठवें हफ्ते बाजार में गिरावट है। 7 अप्रैल के बाद पहली बार निफ्टी 22,900 के स्तर से नीचे आ गया।
बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो गई। 16 बड़े सेक्टरों में से 14 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे तक लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप शुक्रवार के 4.83 लाख करोड़ रुपये से घटकर 4.75 लाख करोड़ रुपये रह गई। यानी महज शुरुआती कारोबार में करीब 7.34 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू कम हो गई। बैंकिंग और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।










