14 वर्षों से लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने किया आंदोलन का ऐलान

रायपुर। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने ग्रेड-पे और वेतनमान की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन का कहना है कि पिछले लगभग 14 वर्षों से नर्सिंग संवर्ग की मांगें शासन के पास लंबित हैं।

कोरबा अंबिकापुर और महासमुंद मेडिकल कॉलेज यूनिट 28 और 29 सितंबर 2026 को सभी नर्सिंग सिस्टर और स्टाफ नर्स काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध और ध्यानाकर्षण प्रदर्शन कर रहीं हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा द्वारा लगभग नौ महीने पहले ग्रेड-पे और वेतनमान संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों में निराशा है।

इसी बीच रायपुर यूनिट ने 30 सितंबर को स्कूटी रैली निकालने की अनुमति मांगी है। रैली डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय से शुरू होकर घड़ी चौक, देवेन्द्र नगर, सेंट्रल जेल और कचहरी चौक होते हुए वापस चिकित्सालय पहुंचेगी। समय दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक तय किया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल, बाढ़ प्रभावित करीब 300 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त