धमतरी। सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाश को सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दरअसल आरोपी राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खडपधरा के स्कूल पारा के पास मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर सिहावा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को आतंकित करते हुए आरोपी हेम कुमार निषाद को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से 1 लोहे का धारदार चाकू जब्त किया।








