Dhamtari : बिरेझर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दी दबिश, शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। बिरेझर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से 23 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 450 रुपये जब्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिरेझर पुलिस ने सोमवार को ग्राम कोड़ापार, टाइल्स फैक्ट्री के पास दबिश देकर आरोपी शुभम साहू को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी से 11 नग देशी प्लेन मदिरा जब्त किया। जिसकी कीमत लगभग 1,100 रुपये बताई जा रही है। साथ ही बिक्री रकम 300 रुपये भी जब्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में बिरेझर पुलिस ने ग्राम चटोद, यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी मनमोहन साहू को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी से 12 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 150 रुपये जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment